दिल्ली शराब नीति मामले में AAP को बनाया जाएगा आरोपी, ED ने कोर्ट में कहा
दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं को आरोपी बनाने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ने AAP को आरोपी बनाने की बात कही है। मामले में आरोपों का सामना कर रहे मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट में ईडी ने कहा कि राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी को भी अब दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपी बनाया जाएगा।
दिल्ली में शराब नीति मामले से जुड़े कथित घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है। हाल ही में मामले में सीएम केजरीवाल को कोर्ट ने जमानत दी। वहीं अब दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम व दिग्गज आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया की एक अर्जी पर सुनवाई के दौरान ईडी ने अदालत को बताया कि मामले में एक पूरक आरोपपत्र दायर किया जाएगा, जिसमें आम आदमी पार्टी का भी नाम शामिल किया जाएगा।

सिसोदिया की जमानत याचिका का ईडी ने किया विरोध
ईडी ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिकाओं का विरोध किया। जांच एजेंसी ने कहा कि जांच अधिकारी को हर दिन कोर्ट में मौजूद रहना होगा। बता दें शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सांसद संजय सिंह और पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया को अरेस्ट किया गया था। इनमें संजय और केजरीवाल को जमानत मिल गई है। मनीष फिलहाल जेल में है।
अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को मार्च 2024 में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी गई। हालांकि सर्वोच्च न्यायालय ने 10 मई को उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना है।












Click it and Unblock the Notifications