ED ने अरविंद केजरीवाल को भेजा समन, AAP बोली- आवाज उठाने वालों को मोदी करा लेते हैं अरेस्ट
प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है। ईडी ने उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े धन शोधन मामले में 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए दिल्ली सीएम को समन जारी किया है। सीएम केजरीवाल को समन भेजे जाने पर आम आदमी पार्टी आग-बबूला हो चुकी है। आप ने इस समन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आवाज उठाने वालों को प्रधानमंत्री अरेस्ट करवा लेते हैं।

उत्पाद शुल्क नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी का समन पर AAP सांसद संदीप पाठक ने कहा
जो कोई भी पीएम मोदी के खिलाफ आवाज उठाएगा उसे या तो निलंबित कर दिया जाएगा या गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संजय सिंह, सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसौदिया इसके कुछ उदाहरण हैं। आबकारी नीति मामला बिलकुल फर्जी है।
आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को समन कथित दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में पूछताछ और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज करने से संबंधित है।
याद रहे केंद्रीय जांच एजेंसी ने इससे पहले 2 नवंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछता के लिए बुलाया था लेकिन दिल्ली सीएम ने ये आरोप लगाते हुए गवाही नहीं दी कि नोटिस "अस्पष्ट, प्रेरित और कानून में अस्थिर था। इस नोटिस के बाबजूद सीएम केजरीवाल ने चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में एक चुनावी रोड शो आयोजित करने का फैसला किया।
केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने समन की वैधता पर सवाल उठाया था। इसके साथ ही ईडी से नोटिस वापस लेने की मांग की।
तब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि आगामी चुनावों में उन्हें प्रचार करने से रोकने के लिए ईडी का नोटिस "राजनीति से प्रेरित" था।
सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट लिखी थी समन नोटिस अवैध और राजनीति से प्रेरित है। नोटिस बीजेपी के इशारे पर भेजा गया था। यह सुनिश्चित करने के लिए नोटिस भेजा गया था कि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाने में असमर्थ हूं।












Click it and Unblock the Notifications