Arvind Kejriwal Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं अरविंद केजरीवाल? पत्नी के पास कितना सोना? जानें सब कुछ
शराब नीति घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। पहले ईडी ने केजरीवाल से पूछताछ की, फिर अरेस्ट किया। बताया जा रहा है कि ईडी केजरीवाल के पास 9 बार समन भेज चुकी है।
वहीं, केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ चुकी है। इस बीच, केजरीवाल की संपत्ति को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं? सभी के जहन में सवाल है कि केजरीवाल की कुल कितनी संपत्ति है? आइए जानते हैं इन्ही सवालों के जवाब..

- केजरीवाल की कुल संपत्ति 3.44 करोड़ रुपए है।
- 12 हजार रुपए की नकदी और इनकी पत्नी के पास 9 हजार रुपए हैं।
- परिवार में 6 बैंक अकाउंट है। जिसमें कुल 33.29 लाख रुपए जमा है।
- 2020 के हलफनामे की बात करें तो, केजरीवाल की पत्नी के पास 32 लाख रुपए का 320 ग्राम सोना और 40 हजार रुपए की एक किलो चांदी थी।
- पत्नी के नाम म्यूचुअल फंड में 15.31 लाख रुपए जमा है।
- पत्नी के नाम 6.20 लाख रुपए की मारुति बलेनो है।
करोड़ों के आलीशान बंगले में रहते हैं केजरीवाल
माई नेता के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के नाम पर एक करोड़ का आलीशान बंगला भी है। यह हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित है। साल 2010 में करीब 60 लाख की कीमत में यह घर खरीदा गया था। जिसकी कीमत 2020 में करीब एक करोड़ तक पहुंच गई।
कर्ज से कोसों दूर हैं केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल, के ऊपर किसी भी बैंक का कोई कर्ज नहीं है। उनकी पत्नी के खाते में पब्लिक प्रोविडेंट फंड में 13 लाख रुपए जमा है।












Click it and Unblock the Notifications