Earthquake in Delhi: दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, घर से बाहर निकले लोग
दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग भूकंप के झटके महसूस होने के अनुभव को शेयर कर रहे हैैं।

Earthquake in Delhi: दिल्ली में भूकंप के काफी झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी दे रहे हैं। नीरज सिंह मेहता नाम के यूजर ने अपने कमरे में लगे पंखे का वीडियो शेयर किया है, जिसमे देख सकता है कि पंखा हिल रहा है। हालांकि अभी यह जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि भूंकप के झटके की तीव्रता क्या है। दिल्ली के साथ ही कई अन्य राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटकों के बाद लोग अपने घर से बाहर निकल आए।
दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए। बहुमंजिला इमारत पर रहे लोग भी अपने अपार्टमेंट से बाहर निकलकर नीचे आ गए। स्थानीय लोगों ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले हमे एक झटका महसूस हुआ, ऐसा लगा कोई बेड को खींच रहा है, इसके बाद लगातार दो तीन बार ऐसा महसूस हुआ। घर के पंखे, झूमर, पानी की बॉटल हिलने लगी। भूकंप के झटके 10 सेकेंड से अधिक समय तक महसूस हुए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग समह गए। एक निवासी ने बताया कि मैंने अपने जीवन में इतना तेज भूकंप कझटका कभी महसूस नहीं किया।

उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 दर्ज की गई है। भूकंप के केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में था। भूकंप अफगानिस्तान के फैजाबाद से 133 किलोमीटर दूर सबसे पहले महसूस किए गए, जिसके बाद इसके झटके उत्तर भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए। भूकंप के झटके पाकिस्तान के कई शहरों में महसूस किए गए।
भूकंप के झटकों के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसके वीडियो शेयर किए। अलग-अलग राज्यों से लोगों ने अपने अनुभव को वीडियो के जरिए शेयर किया। अभी तक भूकंप के झटकों से किसी भी तरह के हताहत होने और चोटिल होने की खबर सामने नहीं आई है और ना ही किसी बड़े नुकसान की खबर सामने आई है। हालांकि दिल्ली दमकल सेवा का कहना है कि शकरपुर इलाके में उन्हें एक बिल्डिंग के झुकने की खबर मिली है। हालांकि बाद में फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि शकरपुर में कोई बिल्डिंग झुकी नहीं है। शुरुआत में किसी पड़ोसी ने एक फोन कॉल पर इसकी जानकारी दी थी। लेकिन बिल्डिंग में रह रहे लोगों ने कहा है कि हमे इस कॉल के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications