DU छात्रसंघ चुनाव में NSUI का कब्जा, संजय निरुपम ने कहा-राष्ट्रवाद के नाम पर गुंडागर्दी नहीं चली

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनावों के रिजल्ट चौंकाने वाले आए है। सालों से जिन महत्वपूर्ण सीटों पर एबीवीपी का कब्जा था उसे एनएसयूआई ने छिन लिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के करारा झटका देते हुए प्रेजिडेंट,वाइस प्रेजिटेंड जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कांग्रेस की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई ने कब्जा कर लिया है। इस जीत से कांग्रेस पार्टी गदगद है। इस जीत पर उत्साहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने ट्वीट कर स्टूडेंट विंग को बधाई दी और बीजेपी पर निशाना साधा।

 Congress leader Sanjay Nirupam Criticised BJP on DUSU election 2017

संजय निरुपम ने ट्वीट कर लिखा कि बोल कि लब आज़ाद हैं तेरे! छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई की शानदार जीत, बीजेपी और एबीवीपी को बड़ा झटका। संजय निरुपम ने लिखा कि युवाओं ने राष्ट्रवाद के नाम पर गुंडागर्दी को खारिज किया है।

SANJAY NIRUPAM TWEET

आपको बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों में एनएसयूआई ने प्रेजिडेंट, वाइस प्रेजिडेंट पद पर कब्जा कर लिया। जबकि सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी पद को बचाने में एबीवीपी कामियाब रही है। एनएसयूआई के रॉकी तूशीद ने अध्यक्ष पद जीतकर छात्रसंघ चुनावों में एनएसयूआई की जबरदस्त वापसी कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+