जंगपुरा में कैंपेन के दौरान सिसोदिया ने सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहे एक बच्चे और उसके पिता से बातचीत की

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 5 फरवरी को वोटिंग होगी जबकि 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। चुनाव के लिए नामांकन भी शुरु हो गया है। दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री और जंगपुरा विधानसभा से आप प्रत्याशी मनीष सिसोदिया लगातार अपने क्षेत्र में एक्टिव नजर आ रहे हैं।

सिसोदिया ने दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहे एक बच्चे और उसके पिता से बातचीत की। उन्होंने एक्स पर इस बातचीत का वीडियो भी साझा किया है। आप नेता ने लिखा, आज सुबह पदयात्रा में ही संतोष से मुलाकात हुई। वह अपने बच्चे के साथ जा रहे थे। संतोष ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, शायद पहली या दूसरी कक्षा तक पढ़े हैं। 20 साल पहले दिल्ली आए थे और ड्राइवर हैं।

Manish Sisodia

उन्होंने कहा, अब, जब दिल्ली के सरकारी स्कूल अच्छे हो गए हैं, तो उनकी आंखों में भी अपने बच्चों के लिए बड़े सपने हैं। उनके बच्चों की आंखों में भी अपने भविष्य को लेकर उम्मीदें और सपने हैं। साथ ही सोमवार को मनीष सिसोदिया ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और दिल्ली की समस्त जनता के लिए खुशहाली की अरदास की।

साथ ही आतिशी के रोड शो में भी वे शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+