दिल्ली: राजेंद्र नगर से दुर्गेश पाठक होंगे आप के उम्मीदवार, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष को चुनाव लड़ने की चुनौती
दिल्ली: राजेंद्र नगर उपचुनाव में दुर्गेश पाठक होंगे आप के उम्मीदवार, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष को दी चुनाव लड़ने की चुनौती
नई दिल्ली, 28 मई: दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने दुर्गेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी सांसद संजय सिंह ने इसकी जानकारी दी है। संजय सिंह ने इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को चुनौती देते हुए कहा कि वो आकर राजेंद्र नगर से चुनाव लड़ें। राजेंद्र नगर सीट राघव चड्ढा के इस्तीफे के चलते खाली हुई है।
Recommended Video

शनिवार को आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा, मैं भाजपा दिल्ली प्रमुख आदेश गुप्ता को बताना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर से चुनाव लड़ेंगे। वो आगामी उपचुनावों के लिए हमारे उम्मीदवार होंगे। आओ और यहां चुनाव में उसका सामना करो।
संजय सिंह ने कहा, लोकतंत्र में चुनाव लड़ा जाता है, आइए लड़िए। जीत हार लगी रहती है। आपको (आदेश गुप्ता) हार से डर क्यों लग रहा है। मैं भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष को कहता हूं कि भागिए मत, चुनाव लड़कर दिखाइए। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि पार्टी लगातार राजेंद्र नगर चुनाव की तैयारी में लगी है। उन्होंने उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत का दावा किया है।
राघव के इस्तीफे से खाली हुई है सीट
दिल्ली में साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने राजेंद्र नगर से जीत हासिल की थी। आम आदमी पार्टी ने चड्ढा को राज्यसभा भेज दिया है, जिसके बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया। अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। राजेंद्र नगर सीट पर 23 जून को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 26 जून को घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications