दिल्ली में जल्द शुरू होगी आम आदमी बस सेवा, 5 मिनट की होगी फ्रीक्वेंसी

नयी दिल्ली। दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी हैं। दिल्ली में जल्द आम आदमी बस सेवा शुरू होने जा रही है। दिल्ली सरकार का परिवहन विभाग 8 अगस्त से ट्रायल रन पर 'आम आदमी बस' की सेवा शुरू करने जा रहा है। अगर सब ठीक रहा तो जल्द ही इस सेवा को शुरू कर दिया जाएगा।

dtc-bus-delhi

दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री सतेन्द्र जैन की मानें तो इसकी फ्रीक्वेंसी हर 5 मिनट पर होगी। वहीं विकासपुरी से वजीराबाद तक सिग्नल फ्री कॉरिडोर बन गया है। उन्होंने कहा है कि उनकी कोशिश है कि आम आदमी बसों की फ्रीक्वेंसी 5 से 6 मिनट की हो, ताकि बस स्टॉप पर जाते ही बस मिले, और इंतजार न करना पड़े।

सतेन्द्र जैन के मुताबिक दिल्ली में सरकार ट्रंक फीडर बस चलाने की तैयारी कर रही हैं। ये बस सर्विस 5 या 3 मिनट की होगी,ताकि कॉलोनी में रहने वाले लोगों को फायदा हो सके।

उन्होंने डीटीसी ब सों के गाटे पर बात करते हुए कहा कि पहले जो AC बसों का टेंडर हुआ वो बसें बड़े साइज में उपलब्ध नहीं थी, लेकिन लगभग 100 नई बसें डिम्ट्स की आई हैं।

वहीं उन्होंने इसके पीछ डीटीसी बसों के कम किराए को भी वजह बताया। वहीं उन्होंने क हा कि जल्द ही इन बसों की कमी को पू रा कर लिया जाएगा। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार के पास करीब 6055 बसें हैं।इसमें लगभग 4555 बसें डीटीसी और 1500 बसें क्लस्टर की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+