दिल्ली में DTC के बाद अब कार ने मचाया कोहराम, शराब के नशे में ड्राइवर में 4 लोगों को कुचला
Delhi News: दिल्ली में लापरवाही से वाहन चलाने के दो दिनों में दो मामले सामने आए हैं। 04 नवंबर को रोहिणी इलाके मैें एक बेकाबू DTDC की बस ने कहर मचाते हुए कार, ऑटो समेत कई बाइक्स को अपनी चपेट में लिया था, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं अब शराब के नशे में धुत एक कार सवार ने 4 लोगों की कुचल दिया।
घटना सोमवार (6 नवंबर) दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके की है, जहां शराब पीकर गाड़ी चलाने और तीन महिलाओं समेत चार पैदल यात्रियों को टक्कर मारने के आरोप में एक 23 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

हादसे में तीन महिला समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार कार चालक जिसकी पहचान विनय के रूप में हुई है, रविवार रात मूलचंद की ओर से चिराग दिल्ली की तरफ जा रहा था।
जांच में दौरानी आरोपी कार सवार का नशे में होने का चला, एल्कोहल मीटर से टेस्ट में 280 ML एल्कोहल पाया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने तेजी और लापरवाही से कार चलाई और चार लोगों को टक्कर मार दी, जब वे अर्चना रेड लाइट बस स्टॉप पर सड़क पार कर रहे थे।
हादसे की सूचना ग्रेटर कैलाश पुलिस स्टेशन को मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर पहुंची, जहां लापरवाही से चलाई गई कार क्षतिग्रस्त हालत में बरामद हुई। कार सवार विनय, निवासी गोपाल नगर, नजफगढ़, दिल्ली को लोगों की भीड़ ने पकड़ लिया था, जिसको बाद में पीसीआर के हवाले कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications