डॉक्टर एम श्रीनिवास बने एम्स दिल्ली के डायरेक्टर
नई दिल्ली, 23 सितंबर। ऑल इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली को नया डायरेक्टर मिल गया है। डॉक्टर रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल समाप्त होने के बाद डॉक्टर एम श्रीनिवास को एम्स दिल्ली का डायरेक्टर बनाया गया है। डॉक्टर श्रीनिवास हैदराबाद स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डीन थे। बता दें कि डॉक्टर रणदीप गुलेरिया के कार्यकाल को बतौर एम्स डायरेक्टर दो बार बढ़ाया गया था, जिसके बाद अब उनकी जगह पर डॉक्टर एम श्रीनिवास को एम्स का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग की ओर से जारी विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गई है। इससे पहले डीओपीटी की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि अप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट ने डॉक्टर श्रीनिवास को एम्स दिल्ली का डायरेक्टर नियुक्त किया जाता है। डॉक्टर श्रीनिवास को पांच साल के लिए एम्स दिल्ली का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। ऐसे में कार्यकाल पूरा होने या फिर 65 वर्ष की आयु होने में जो भी पहले पूरी होगी, तबतक डॉक्टर श्रीनिवास का कार्यकाल रहेगा। इससे पहले डॉक्टर रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल 25 मार्च 2022 को 6 महीने के लिए बढ़ाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications