मेरे आसपास सुरक्षा घेरा मत बनाओ, लोगों से मिलने दो; पदयात्रा के दौरान बोले सिसोदिया

Manish Sisodia: दिल्ली विधानसभा चुनाव में महज चार महीने बचे हैं। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। सोमवार को दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने त्रिलोकपुरी विधानसभा में पदयात्रा किया। इस दौरान न्यू अशोक नगर के निवासियों ने सिसोदिया का भव्य स्वागत किया।

पदयात्रा को दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला और कहा, मैंने दिल्ली में बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए स्कूल बनवाए और इसी वजह से BJP वालों ने मुझे जेल भेजा। दिल्ली में लोगों को मुफ्त बिजली मिलने लगी। लोगों को नौकरी मिलने लगी। सरकारी अस्पतालों में अच्छा इलाज होने लगा और इसलिए उन्होंने अरविंद केजरीवाव को जेल में डाल दिया। हम इनकी जेलों और लाठियों से नहीं डरते हैं।

Manish Sisodia

अरविंद केजरीवाल ने इसलिए दिया इस्तीफा

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे का जिक्र करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद और मैंने शिक्षा मंत्री के पद से इसलिए इस्तीफ़ा दिया क्योंकि BJP ने हम पर झूठे लांछन लगाये थे, अब केजरीवाल जी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर और मैं शिक्षा मंत्री की कुर्सी पर तभी बैठूंगा जब जनता कहेगी कि हम ईमानदार हैं।

मेने एक सिपाही भी सुरक्षा के लिए नहीं ली

सिसोदिया ने कहा कि मैंने सरकार में रहकर भी सुरक्षा के लिए एक सिपाही नहीं लिया था इसलिए कार्यकर्ताओं से विनती है कि मेरे आस-पास सुरक्षा के लिए Chain मत बनाना, मुझे दिल्ली के लोगों से अच्छे से मिलना है।

पदयात्रा के दौरान सिसोदिया के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। बच्चों ने अनोखे अंदाज में उनका स्वागत किया। महिलाएं भी उनसे मिलने आईं औऱ बातचीत की। इस क्रम में उन्होंने सबकी बातें सुनने का काम किया और वादा किया अगली बार सरकार बनने पर और भी अच्छे काम किए जाएंगे।

बता दें कि मनीष सिसोदिया लगातार दिल्ली के अलग-अलग विदानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और आम लोगों से संवाद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+