Delhi: सराय काले खां में मिला क्षत-विक्षत शव, पहचान में जुटी पुलिस
दिल्ली के सराय काले खां इलाके में क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली एम्स ट्रामा सेंटर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली मे एक और निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यहां सराय काले खां इलाके में रैपिड मेट्रो कंस्ट्रक्शन इलाके में एक क्षत-विक्षत शव मिला है। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि सराय काले खां आईएसबीटी के पास शव के हिस्से मिले हैं। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस राजेश देव ने बताया कि यह जानकारी शनिवार दोपहर में मिली थी। घटनास्थल पर पुहंचने के बाद पुलिस को क्षत-विक्षत शव के कुछ हिस्से मिले। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ट्रामा सेंटर भेज दिया या है। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है, यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि यह शव किसका है। मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications