सेक्स स्कैंडल: संदीप कुमार ने कैसे किया यौन शोषण, महिला ने एफआईआर में लिखाई आपबीती

नई दिल्ली। सेक्स स्कैंडल में फंसे दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। वीडियो में मंत्री के साथ दिखी महिला ने दिल्ली पुलिस को दी गई शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है संदीप कुमार ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी जानकारी के बिना वीडियो बनाया था।

sandeep kumar

एफआईआर में महिला ने आरोप लगाया कि संदीप कुमार ने उसके घर आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बदले उसने बच्चों की देखरेख और भविष्य में नौकरी दिलाने का वादा किया था। महिला ने बताया कि उसने अपना घर करीब छह-सात महीने पहले बेच दिया था। इसके तीन महीने पहले ही यह घटना हुई।

'नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाए संबंध'
महिला ने आरोप लगाया, 'नशीला पदार्थ मिली हुई ड्रिंक पीने के बाद मैं बेहोशी की हालत में पहुंच गई। इस दौरान मंत्री ने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए और मुझे ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया। मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसने घटना का वीडियो भी बनाया है।'

उसने कहा कि शर्म और समाज में अपनी इज्जत की वजह से उसने किसी को इस बारे में नहीं बताया। लेकिन हाल ही में मुझे वीडियो के बारे में जानकारी मिली। महिला ने संदीप कुमार के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है।

संदीप के मोबाइल की भी जांच
दिल्ली पुलिस रविवार को संदीप कुमार को उनके आवास लेकर गई और तलाशी ली। हालांकि इस संबंध में पुलिस ने कुछ भी जानकारी देने से इनकार किया है। पुलिस ने संदीप कुमार के मोबाइल बिल भी हासिल किए हैं और कॉल डीटेल चेक की जा रही है।

पढ़ें: वीरेंद्र सहवाग ने बताया क्रिस गेल का निकनेम तो वहीं गेल ने रोहित शर्मा से कर डाली यह डिमांड

फोरेंसिक लैब भेजी जाएंगे तस्वीरें
दिल्ली पुलिस ने सेक्स टेप की कुछ तस्वीरें फोरेंसिक लैब भेजकर जांच कराने का फैसला लिया है। साथ ही टेप में दिखी दूसरी महिला की भी तलाश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+