दिल्ली में महिला ने 30 साल बाद 59 वर्षीय एक्सईएन पर किया रेप का केस, वॉट्सएप चैट बना सुबूत
नई दिल्ली। दिल्ली के पहाड़गंज थाने में एक महिला ने एक्सईएन के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। 46 वर्षीय महिला ने शिकायत में कहा कि जब वह 16 साल की थी तो एक जेई ने उसका बलात्कार किया था। उस घटना को 30 साल हो गए और जेई अब एक्सईएन बन गया है। आरोपी एक्सईएन 59 साल का हो चुका है।'
महिला की इस तरह की शिकायत ने पुलिसकर्मियों को सोचने पर मजबूर कर दिया। वहीं, महिला ने इस बारे में कहा कि आरोपी ने जान से मार डालने की धमकियां दी थीं। इसलिए किसी को नहीं बताया। जब शादी हुई, तो मैं अपने पति के साथ साकेत में रहने लगी। उसके बाद आरोपी के खिलाफ हिम्मत आई तो शिकायत दर्ज कराई है।'

संवाददाता के अनुसार, महिला ने पुलिस को दी शिकायत में व्हाट्सएप चैटिंग को सुबूत के तौर पर पेश किया है। उसने कहा है कि मैंने अपने साथ हुई वारदात के सबूत के तौर पर बीते तीन सालों से आरोपी के साथ हुई व्हाट्सएप चैट पुलिस को दी है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।'
पीड़िता ने बताया कि वर्ष 1989 में उसके पिता एमसीडी में कार्यरत थे और हम तब आरामबाग में रहते थे। वहीं, पर 29 साल का जेई (तब आरोपी जेई था) भी रहता था। एक दिन उसने (जेई) मुझे अपने घर बुलाया। वहां बलात्कार किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और उसके कुछ समय के बाद ही वह फ्लैट छोड़कर चला गया।'












Click it and Unblock the Notifications