Delhi: बारिश के कारण दिल्ली की सड़कों पर जलभराव, आंधी-तूफान के कारण 100 से ज्यादा फ्लाइट लेट
Delhi Weather: तेज हवाओं के साथ शुक्रवार 02 मई को भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी में हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव भी देखा गया। वहीं, तेज़ हवाओं के कारण दिल्ली एयरपोर्ट- टी3 पर एक धातु का ढांचा ढह गया। इतना ही नहीं, बारिश और तूफान के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से 40 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं, जबकि 100 फ्लाइट लेट हुई हैं।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दिल्ली एयरपोर्ट सूत्र के हवाले से बताया कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण एक फ्लाइट को अहमदाबाद और दो फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया और कई अन्य फ्लाइट में देरी हुई। वहीं, एएनआई ने बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों पर हुए जलभराव के कई वीडियो ट्वीट किए है।

इन वीडियोज में साफ देखा सकता है कि सड़कों पर इतना पानी है कि गाड़ियां तक आधी डूब गई है। वहीं, कुछ गाड़ियां पानी के कारण बीच रास्ते पर बंद पड़ गई, जिन्हें निकालने के लोगों को धक्का तक लगाना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव के कारण मिंटो ब्रिज अंडरपास पर एक वाहन फंसा गया।
वहीं, दिल्ली में खराब मौसम और आंधी-तूफान के कारण, दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हमारी ऑन-ग्राउंड टीमें सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही हैं ताकि यात्रियों को सहज और कुशल अनुभव मिल सके।
दिल्ली एयरपोर्ट यात्रियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए अलर्ट जारी किया है। बता दें कि सुबह-सुबह भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने के बाद स्कूली बच्चे और ऑफिस जाने वाले लोग को खासी दिक्कत को सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications