Delhi Weather updates: दिल्ली- NCR पर आज भी इंद्रदेव लुटाएंगे प्यार, भारी बारिश का Yellow Alert जारी
दिल्ली का मौसम (Delhi Temperature Today): दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसकी वजह से राजधानी में अगले तीन-चार दिन मौसम खराब ही रहेगा।

Delhi Rains,Mausam Ki Jankari: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम बिगड़ा हुआ है,भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज भी दिल्ली में बारिश होगी और इसके लिए पहले से ही यहां पर येलो अलर्ट जारी है। उसका कहना है कि चार जून तक दिल्ली में लू नहीं चलेगी बल्कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण राजधानी में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम बिगड़ा ही रहेगा और इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी जिसकी रफ्तार 40 किमी के आस-पास रहेगी। आईएमडी ने आज भी राजधानी समेत कई राज्यों में Yellow अलर्ट जारी किया है।
येलो अलर्ट जारी
जहां येलो अलर्ट जारी हुआ है, वो हैं दिल्ली -एनसीआर , गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, गुरुग्राम और करनाल। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आस-पास रह सकता है। तो वहीं लगातार बारिश की वजह से यहां की आबो-हवा में सुधार हुआ है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 221 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 232 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 228 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 236 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -237 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 221 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 254 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने के आसार हैं।
आज यहां भी होगी बारिश
दिल्ली के अलावा गुजरात, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में आज भी बारिश के आसार हैं तो हीं उत्तराखंजड, हिमाचल और कश्मीर में भी हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी है जबकि कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी शाम तक भारी वर्षा हो सकती है, जिसके लिए मौसम विभाग ने पहले से ही चेतावनी जारी की है।
भारी बारिश के आसार
तो वहीं बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है, जबकि यूपी-एमपी और बिहार के इलाकों में भी आज बरसात हो सकती है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है, इन जगहों पर बरसात के साथ बिजली भी कड़क सकती है।


Click it and Unblock the Notifications
