Delhi weather Update: दिल्ली फिर HOT- HOT, पारा पहुंचा 40 पार, जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत?

दिल्ली का मौसम : दिल्ली-NCR में अब तापमान बढ़ेगा और लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ेगा इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi Mausam ki Jankari: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर से प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं। लोगों का घरों से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो रहा है। 41 डिग्री के ताप पर उबल रही दिल्ली में आज भी राहत नहीं दिख रही है।

Delhi Weather

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी यहां पर अधिकतम तापमान 41 जिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। आपको बता दें कि मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 41.8 दर्ज किया गया है।

राजधानी और एनसीआर में मौसम साफ रहेगा

आईएमडी ने कहा है कि आज भी राजधानी और एनसीआर में मौसम साफ रहेगा और कड़ी धूप निकलेगी और कई जगहों पर लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा। हालांकि 15 जून से हालात बदलने के आसार दिख रहे हैं क्योंकि चक्रवात बिपरजॉय की वजह से मौसम में नमी दिखेगी और बारिश होने के आसार हैं। वैसे पिछले दिनों लगातार हुई बारिश की वजह से यहां की आबो-हवा में पहले से काफी सुधार हुआ है ।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 212 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 2129 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 212 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 210 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -215 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 208 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 189 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने के आसार हैं

आज यहां भी होगी बारिश

जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर यूपी, एमपी , बिहार, छत्तीसगढ़ , राजस्थान, मध्य प्रदेश में आज भी लू और प्रचंड गर्मी के लिए अल्रट जारी है। तो वहीं 'बिपरजॉय' की वजह से गुजरात में रेड अलर्ट और मुंबई, गोवा, केरल और माहे, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और कर्नाटक में भारी बारिश का Orange अलर्ट जारी है तो वहीं इसका असर राजस्थान पर भी पड़ने वाला है इस कारण वहां भी 16 जून के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बंगाल और ओडिशा में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है।

बरसात और बर्फबारी के आसार

मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में भारी बारिश की आशंका है और तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी के लिए अलर्ट जारी हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+