Delhi Weather Updates: गर्मी से उबल रही दिल्ली में Orange Alert, आंधी-पानी की भी आशंका

नई दिल्ली, 01 मई। गर्मी से उबल रही दिल्ली में इस हफ्ते भी कोई राहत नहीं मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्लीवासियों को आज भी लू की मार सहनी पड़ेगी और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। लू की वजह से दिल्ली में पिछले तीन दिनों से Orange Alert जारी है।

Recommended Video

    Weather Update: Temperature का टॉर्चर जारी, IMD ने दी Delhi में Heatwave की चेतावनी |वनइंडिया हिंदी
    कई हिस्सों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया

    कई हिस्सों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया

    आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को राजधानी के कई हिस्सों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था जो कि 12 साल में अप्रैल महीने में एक दिन का सर्वाधिक तापमान है। अप्रैल में दिल्ली बुरी तरह से उबली है। गौरतलब है कि पिछले 72 वर्षों में ऐसा दूसरी बार है जब अप्रैल का महीना दिल्ली में इतना अधिक गर्म रहा है।

    आंधी-पानी की भी आशंका

    आंधी-पानी की भी आशंका

    हालांकि आज दिन में दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है और इस दौरान हल्की बारिश और धूल भरी आंधी चल सकती है। जिस वक्त ये आंधी चलेगी उस वक्त 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान भी है। मौसम विभाग का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके प्रभाव से सोमवार से लू के समाप्त होने की उम्मीद है। जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।

    गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा

    गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा

    मौसम विभाग ने कहा है कि केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में मौसम गर्म रहेगा। आईएमडी ने दिन में लू चलने की चेतावनी दी है और लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

    निजी एजेंसी स्काईमेट

    इससे पहले मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी कहा था कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अब गर्मी का प्रको देखने को मिलेगा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली-298 AQI⁠ खराब
    • पंजाबी बाग-278 AQI⁠ खराब
    • शादीपुर- 287AQI⁠ खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-298 AQI⁠ खराब
    • अशोक विहार -291AQI⁠ खराब
    • एनएसआईटी द्वारका- 298 QI⁠ खराब
    • लोधी रोड- 291 AQI⁠ खराब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+