Delhi Weather Updates: धूल भरी हवाओं से दिल्ली-NCR तंग, पारा पहुंचेगा 40 पार, कब होगी बारिश?
Delhi ka Maussm: दिल्लीवालों को अब चुभने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा, आने वाले कुछ दिनों में पारा काफी ऊपर चढ़ सकता है, ऐसा मौसम विभाग का कहना है।

Delhi Weather Updates: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम इस वक्त पहेली बना हुआ है। कभी सर्दी और कभी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है तो वहीं बारिश के कारण मई महीने के पहले हफ्ते में ठंडी पड़ी दिल्ली इन दिनों गर्मी से तप रही है। सोमवार से दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी चल रही है जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है और लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि आज शाम दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है जिससे कि लोगों को धूल भरी आंधी से राहत मिल जाएगी।
विभाग का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली और एनसीआर के मौसम में परिवर्तन हुआ है, फिलहाल बारिश होने से भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। दिल्ली में आज अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि शाम तक यहां बूंदाबांदी होने के आसार है। इसलिए मौसम विभाग ने कहा है कि घर से बाहर निकलते वक्त मौसम के प्रति सचेत रहें। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण कम हुआ है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 157 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 139 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 177 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 164 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली - 155 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 136 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 143 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने के आसार हैं।
हल्की बारिश हो सकती है
राजस्थान के नागौर, जयपुर , चूरू, बीकानेर , जैसलमेर,दौसा में भी आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है तो ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम , मेघालय , मिजोरम, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, यूपी-बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र , कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल में आज बारिश नहीं होगी जिससे तापमान में वृद्धि होगी।












Click it and Unblock the Notifications