Delhi Weather Updates: दिल्ली में आज बारिश या धूप? जानिए मौसम विभाग का अपडेट

IMD Alert: दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है जिससे एक बार फिर से देश की राजधानी का पारा चढ़ने का अनुमान है।

Delhi Weather Updates

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम का उलटफेर जारी है। अब सबको मानसून की बारिश का इंतजार है, हालांकि इसकी एंट्री अभी केरल में हुई नहीं हैं और अनुमान के मुताबिक ये 7 जून के आस-पास वहां पहुंच सकता है लेकिन इस बीच देश के कई राज्यों में तापमान काफी बढ़ जाने की संभावना है।

राजधानी में होगी हल्की बारिश

भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि आज दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है लेकिन इसके बाद बरसात नहीं होगी और तापमान बढ़ेगा। फिलहाल आज राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है।

दिल्ली की आबोहवा में सुधार

गौरतलब है कि पिछले दिनों लगातार हो रही बरसात की वजह से दिल्ली की आबोहवा में सुधार हुआ है और यहां के प्रदूषण में कमी आई है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 186 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 191 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 172 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 189 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली 285 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 211 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 201 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार हैं।

आंधी-पानी की स्थिति

जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-पानी की स्थिति बनी हुई है तो वहीं पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और यूपी में मौसम ड्राई रहेगा तो वहीं पहाड़ों पर बारिश होने का अनुमान है।

मध्यम बारिश का अनुमान

हिमााचल में हल्की और उत्तराखंड में मध्यम बारिश का अनुमान है तो वहीं केरल, कर्नाटक, तमिलनाजु और आंध्रा में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। जबकि पूर्वोत्तर के राज्यों में भी आज मौसम गीला ही रहेगा इसके लिए पहले से ही Yellow Alert जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+