Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में आज भी बरसेंगे बदरा, जानिए IMD का बड़ा अपडेट

Delhi Mausam ki Jankari: देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त जमकर बारिश हो रही है। हालांकि लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन बारिश से होने वाली उमस से लोग परेशान हैं। सोमवार को भी आज यहां पर बारिश होने के आसार हैं।

Delhi Weather Today:

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज भी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और मंगलवार के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आईएमडी ने आज के लिए भी यहां पर 'येलो अलर्ट' जारी किया हुआ लेकिन आज बारिश के दौरान हवाएं चलेंगी इसलिए लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

Recommended Video

    Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में आज भी बरसेंगे बदरा

    तापमान में करीब 5 से 7 डिग्री की गिरावट

    आपको बता दें कि दिल्ली में लगातार हो रही बारिश की वजह से यहां के तापमान में करीब 5 से 7 डिग्री की गिरावट हुई है और आज भी यहां पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। आपको बता दें लगातार बारिश होने से दिल्ली की हवा में प्रदूषण भी पहले से काफी कम हो गया है।

    The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 152 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 188 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 201 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 189 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -178 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 119 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली - 169 AQI

    अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने के आसार हैं।

    आज यहां भी होगी बारिश

    केवल दिल्ली में ही बल्कि आज भी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा-कोंकण, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम, मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा गया है तो वहीं एक बार फिर से बाढ़ कां दंश झेल रहे असम में आज भारी बारिश हो सकती है तो वहीं बाढ़ जैसे हालात से जूझ रहे गुजरात के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट आज के लिए जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+