Delhi Weather Updates: दिल्ली का AQI बेहद खराब, क्या आज होगी बारिश?

Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर अभी कड़ाके वाली ठंड से बचा हुआ है, हालांकि सुबह-शाम यहां स्वेटर-जैकट की जरूरत पड़ रही है लेकिन दिन में धूप निकलने से यहां पर राहत है। भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि 20 दिसंबर तक यहां के मौसम में ज्यादा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा लेकिन इसके बाद यहां के वेदर में बदलाव होगा।

Delhi Weather Updates

अगर आज के मौसम की बात करें तो आज राजधानी में मौसम शुष्क ही रहेगा और बारिश के नगण्य चांसेज हैं, दिन में धूप निकलेगी हालांकि सुबह धुंध की चादर देखी गई थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है । अगर प्रदूषण की बात करें तो आज भी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है। दिल्ली में AQI अभी भी 300 से ऊपर चल रहा है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 311 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 323 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 325 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 332 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -343 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 363 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -312 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

आज नोएडा में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है, जबकि दूसरी ओर तमिलनाडु में साइक्लोन मिचौंग के चलते भारी तबाही हुई है। अब ये कमजोर हो चुका है लेकिन अभी भी इसकी वजह से कुछ जगहों पर भारी वर्षा के आसार दिख रहे हैं इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।

हल्की बारिश की आशंका बनी हुई है

तो वहीं दूसरी ओऱ छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अंडमान में भारी बरसात की और असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय में हल्की बारिश की आशंका बनी हुई है जबकि कर्नाटक , कोंकण, गोवा , पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी में मौसम ड्राई और हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी और बरसात का दौर जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+