Delhi Weather Updates: दिल्ली -NCR में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, राजधानी का AQI आज भी खराब

Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर में अब कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है क्योंकि सोमवार से यहां पर एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं, जिसकी वजह से यहां पर बारिश की संभावना नजर आ रही है, जिसके कारण ठंड में इजाफा होगा इसलिए मौसम विभाग ने यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है।

 Delhi Weather Updates

अगर आज की बात करें तो आज यहां पर मौसम शुष्क रहेगा और दिन में धूप निकलेगी, हालांकि सुबह आज हल्का कोहरा था लेकिन अब दिन खुलने के साथ ही मौसम साफ हो गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है । अगर प्रदूषण की बात करें तो आज भी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से ऊपर चल रहा है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 312 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 321 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 323 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 332 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -341 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 361 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -314 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

आज नोएडा में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है, जबकि दूसरी ओर आज भी दक्षिण में बरसात होने के आसार है, जिससे यहां का मौसम बिगड़ेगा। मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु , कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा और नागालैंड में हल्की बारिश की आशंका व्यक्त की है तो वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय कोहरा के आसार हैं।

बर्फबारी और बरसात की आशंका

जबकि छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय , गोवा , पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी में मौसम ड्राई और हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी और बरसात की आशंका व्यक्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+