Delhi Weather Updates: धुंध की चपेट में दिल्ली, तापमान में लगातार गिरावट लेकिन प्रदूषण चरम पर

Delhi Pollution: देश में बदलते मौसम ने लोगों को काफी हैरान-परेशान कर दिया है। कई राज्यों में अक्टूबर की बारिश से लोग तंग है तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली प्रदूषण के आगोश में हैं। आज भी यहां कि एयर क्वालिटी काफी खराब है तो वहीं कई इलाके तो धुंध की चपेट में है। आज सुबह की बात करें तो यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 266 (खराब) श्रेणी में पहुंच गया है।

Recommended Video

    Delhi Pollution: सावधान, Delhi से UP तक डरा रहा प्रदूषण का स्तर, देखें आंकड़े | वनइंडिया हिंदी *News
    Delhi Weather Updates

    The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 322 AQI (बहुत खराब)
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 304 AQI(बहुत खराब)
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 289 AQI (बहुत खराब)
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 338 AQI (बहुत खराब)
    • परपड़गंज - 355 AQI (बहुत खराब)
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी- 380 AQI (बहुत खराब)
    Delhi Weather Updates

    दिल्ली में आज मौसम ड्राई रहेगा, यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मालूम हो कि दिल्ली में अब न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है, जिसकी वजह से अब लोगों को सुबह-शाम सर्दी का एहसास होने लग गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले दस दिनों के अंदर दिल्ली के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है तो वहीं अक्टूबर में हुई बारिश की वजह से इस बार सर्दी का एहसास थोड़ा पहले हो रहा है और सप्ताह के अंत तक ये गिरावट और ज्यादा भी हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी 14.9 डिग्री दर्ज किया गया है, फिलहाल आज दिन में दिल्ली का मौसम साफ रहेगा और बारिश होने की संभावना काफी कम है।

    Delhi Weather Updates

    जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं देश के दूसरे राज्यों में यूपी, बिहार में आज मौसम साफ ही रहने वाला है। पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना नजर आ रही है। हिमाचल में हल्की बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है। फिलहाल अब देश के कई राज्यों में तापमान गिरने लगा है और आने वाले दिनों में ये गिरावट और भी तेजी से नजर आएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+