दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 90 साल का रिकॉर्ड, आज बारिश से मिल सकती है राहत लेकिन मानसून में अभी देरी

दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 90 साल का रिकॉर्ड, आज बारिश से मिल सकती है राहत लेकिन मानसून में अभी देरी

नई दिल्ली, 02 जुलाई: दिल्ली में गर्मी ने पिछले 90 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 45.2 डिग्री, पीतमपुरा में 44.3 डिग्री और नजफगढ़ में 44 डिग्री पहुंच गया है। हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि दिल्ली में आज शुक्रवार (02 जुलाई) को हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन दिल्ली में मानसून के लिए फिलहाल अभी इंतजार करना पडे़गा। मौसम एजेंसी ने अलर्ट किया है कि दिल्ली और इससे सटे एनसीआर में अलग-अलग इलाकों जैसे नोएडा, फरीदाबाद में बारिश होने की संभावना है। भारत में मानसून 7 जुलाई तक धीमी रहेगी। 7 जुलाई के बाद ही उत्तर पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में बारिश होगी।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi में भीषण गर्मी, टूटा 90 साल का रिकॉर्ड, आज हो सकती है बारिश | वनइंडिया हिंदी
    Delhi Weather

    आईएमडी ने गुरुवार (01 जुलाई) रात को शुक्रवार के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा, "दक्षिण, पूर्व, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।''

    बारिश या गर्मी: दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

    इसके साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए आईएमडी ने सात दिनों के पूर्वानुमान में बताया है कि इस हफ्ते के बीच में भी हल्की बारिश और बिजली गिर सकती है। अगले हफ्ते की शुरुआत तक दिल्ली में मानसून आने की उम्मीद है।

    हालांकि हल्की बारिश और बूंदाबांदी की खबरों से दिल्ली वासियों को थोड़ी राहत तो जरूर मिलेगी। दिल्ली में गुरुवार (01 जुलाई) को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जुलाई में लगभग एक सदी में सबसे अधिक तापमान दर्ज है।

    आईएमडी ने कहा है कि अगले ‌2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि इसके मुख्य कारण पाकिस्तान से उत्तर-पश्चिम भारत की ओर निचले स्तरों पर चलने वाली शुष्क हवाएं हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+