Delhi Weather Updates: मानसूनी बारिश में आज भी भीगेगी दिल्ली, Orange Alert जारी

Delhi Mausam ki Jankari: देश के 80 प्रतिशत राज्यों में मानसून पहुंच चुका है और इसी कारण कई प्रदेशों में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआऱ में भी बीते तीन दिनों से जोरदार बारिश का दौर जारी है और आज भी यहां पर बरसात होने की पूरी संभावना बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने यहां के कुछ इलाकों के लिए Orange और कुछ के लिए Yellow alert जारी किया हुआ है। आईएमडी ने कहा है कि बारिश की वजह से यहां पर जोरदार हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं बिजली भी चमक सकती हैं।

Delhi Weather Updates

उसने कहा है कि आज पूरे दिन मौसम सुहाना ही बना रहेगा और बारिश का दौर यहां पर अगले दो-तीन दिनों तक यूं ही जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में बवाना, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी में जमकर बरसात होने वाली है। सोमवार को यहां पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आस-पास रह सकता है और हवाएं चलेंगी। वैसे पिछले दिनों लगातार हुई बारिश की वजह से यहां की आबो-हवा में पहले से काफी सुधार हुआ है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 172 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 199 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 201 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 199 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -178 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 113 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 167 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने के आसार हैं।

आज यहां भी होगी बारिश

जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर मुंबई, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान,एमपी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश हो सकती है। इन जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं बाढ़ का दंश झेल रहे असम में आज भी अलर्ट जारी है।

बादल फटने से काफी नुकसान

तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। कश्मीर में भी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है इसलिए यहां के कई जिलों में दसवीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में भी बरसात का अलर्ट जारी है और लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+