Delhi Weather: दिल्ली में पारा पहुंचा 1.4 डिग्री, 6 दिनों के लिए जारी हुआ Yellow Alert
दिल्ली का मौसम (Delhi Temperature Today): आईएमडी ने सोमवार से अगले छह दिनों के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है।

Today Temperature in Delhi (दिल्ली का तापमान), Mausam Ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से कोहरे और शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड की वापसी हो सकती है और इसी वजह से उसने दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में 6 दिन का अलर्ट जारी किया है और लोगों को ठंड के प्रति लापरवाही ना बरतने की सलाह दी है।
दिल्ली में येलो अलर्ट जारी
आईएमडी ने सोमवार से अगले छह दिनों के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। जहां पहले तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है और यहां पर तापमान जीरो डिग्री से भी नीचे जा सकता है। वैसे आज भी कोहरे के कारण कई ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट हैं। उत्तर रेलवे ने आज फिर करीब 13 ट्रेनों की लिस्ट जारी की है,जो कि अपने निर्धारित वक्त से काफी देर से चल रही हैं।
बहुत सता रही है सर्दी
लोधी रोड में आज सुबह न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस और सफदरजंग में 1.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। दिल्ली में आज वैसे न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है।

तो वहीं कुछ राज्यों में हल्की बारिश भी हो सकती है इसलिए भी अलर्ट जारी किया गया है। सर्दी के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 274 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 280 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 274 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 279 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली - 267 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 286 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 257 AQI

Recommended Video

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं दक्षिण में फिलहाल मौसम साफ रहेगा तो वहीं असम और सिक्किम में मौसम करवट ले सकता है, यहां पर हल्की बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications