Delhi Weather: ठंड से कांप रही दिल्ली में मंगलवार रहा सीजन का दूसरा सबसे सर्द दिन, आज भी Yellow Alert

Synopsis: दिल्ली का मौसम (Delhi Temperature Today): सर्दी के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर है। आज भी यहां के कई इलाकों में AQI 300 के पार है।

 Delhi Weather:

Today Temperature in Delhi (दिल्ली का तापमान), Mausam Ki Jankari: इस वक्त पूरा उत्तर भारत ठंड की वजह से बुरी तरह से कांप रहा है, तो वहीं मंगलवार को दिल्ली में सीजन का दूसरा सबसे सर्द दिन रहा, कल यहां पर अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया मालूम हो इससे पहले इस सीजन में सबसे ठंडी दिल्ली 26 दिसंबर को थी, जब यहां पर अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस था।

 Delhi Weather:

मौसम विभाग ने इसके पीछे कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी को बताया है। उसका कहना है गलन और कंपकपी का ये दौर अभी जारी रहेगा। शीतलहर और कोहरे का आतंक लोगों को झेलना ही पड़ेगा, जिसके लिए यहां पर अगले चार दिनों के लिए Yellow Alert जारी किया है और लोगों को ठंड के प्रति सचेत रहने को कहा है। आईएमडी ने पहले से ही दिल्ली, बिहार, पंजाब, हरियाणा में कोहरे का अलर्ट जारी किया था। कोहरे की वजह से एयरपोर्ट पर फ्लाइ्टस उड़ नहीं पा रही हैं तो वहीं ट्रेनों की गति भी प्रभावित है, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है।

तो वहीं सर्दी के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर है। आज भी यहां के कई इलाकों में AQI 300 के पार है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 387 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 393 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 379 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 379 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 368 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 377 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली AQI 357
 Delhi Weather:

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं कश्मीर, हिमाचल में बर्फबारी का दौर जारी है तो वहीं दक्षिण में फिलहाल मौसम साफ रहेगा लेकिन दिन में ठंडी हवाएं चल सकती हैं तो वहीं पूर्वोत्तर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+