Delhi Weather: हाड़कंपाने वाली दिल्ली में आज भी घने कोहरे का कहर, फ्लाइट्स लेट, जानिए IMD का अपडेट

दिल्ली का मौसम (Delhi Temperature Today): सड़कों के किनारे लोग ठंड से बचने के लिए आग तापते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार कोहरा भी बहुत ज्यादा पड़ रहा है।

Delhi Weather:

Today Temperature in Delhi (दिल्ली का तापमान), Mausam Ki Jankari: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस वक्त ठंड से ठिठुर रहा है। कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल किया है। रविवार सुबह भी दिल्ली में कोहरे की मोटी लेयर छाई हुई है, जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, आईएमडी ने दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का Orange Alert जारी किया है। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई है, जिसकी वजह से कई फ्लाइट्स लेट उड़ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर ट्रेनें भी लेट से चल रही हैं, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

Delhi Weather:

सड़कों के किनारे लोग ठंड से बचने के लिए आग तापते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार ठंड बहुत ज्यादा है और कोहरा भी बहुत ज्यादा पड़ रहा है। सुबह बाहर आते ही कुछ ही मिनटों में कपड़े भीग जाते हैं। आज भी मौसम में कोई परिवर्तन होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आज राजधानी में पारा 5 डिग्री रहने का अनुमान जताया है और 'कोल्ड-डे' घोषित है। आईएमडी ने कहा है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत में हाड़कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है लेकिन इस विक्षोभ का असर आज कम होने के आसार है इसलिए उम्मीद की जा रही है, कल से लोगों को शीतलहर से राहत मिल सकती है।

कई इलाकों में पारा शून्य के नीचे

कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर आज भी जारी रहेगा, यहां के कई इलाकों में पारा शून्य के नीचे चल रहा है और आने वाले दिनों में यहां पर कोई चेंज नहीं होने वाला है तो वहीं राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां भी 'कोल्ड-डे' घोषित है और इस पूरे हफ्ते यहां पर यही हाल रहने वाला है।

दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर

तो वहीं सर्दी के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 389 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 387 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 379 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 369 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 379 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 386 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली AQI 376
Delhi Weather:

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं दक्षिण में फिलहाल मौसम साफ रहेगा लेकिन दिन में ठंडी हवाएं चल सकती हैं तो वहीं पूर्वोत्तर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+