Delhi Weather: कोहरे-शीतलहर से परेशान दिल्ली में अब बारिश की आशंका, जानिए IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली का मौसम (Delhi Temperature Today): दिल्ली के कई इलाकों में देर रात हल्की बूंदाबादी हुई है और अभी भी कई जगहों पर घने बादल छाए हुए हैं।

Today Temperature in Delhi (दिल्ली का तापमान), Mausam Ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे और शीतलहर कम होने का नाम ही नहीं ले रही है, आज भी राजधानी में घना Fog छाया हुआ है, जिसकी वजह से आवाजाही में खासी दिक्कतें हो रही है, भारतीय रेलवे ने उत्तरी क्षेत्रों के कई ट्रेनों रको रद्द किया है तो वहीं करीब 23 ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रही हैं जबकि कई फ्लाइट्स भी विलंब से उड़ रही है, जिससे यात्री परेशान हैं।
बारिश की आशंका
हालांकि मौसम विभाग ने आज से दिल्ली में बदलाव की गुंजाइश जताई है। उसने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की आशंका व्यक्त की है और उसका असर देर रात से दिखने भी लगा है कि क्योंकि दिल्ली के कई इलाकों में कल देर रात हल्की बूंदाबादी हुई है और अभी भी कई जगहों पर घने बादल छाए हुए हैं। आईएमडी के मुताबिक बारिश होने से तापमान में और गिरावट हो सकती है। उसके मुताबिक आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
पिछले दस सालों में नहीं दिखी ऐसी ठंड
वैसे कोहरे की स्थिति में आज पहले से थोड़ा सुधार है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरा पहले की तुलना में कुछ कम है तो वहीं बिहार में घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में जिस तरह का मौसम इस बार देखा गया है और जिस तरह से लोग शीतलहर से परेशान रहे हैं,वैसी खराब स्थिति पिछले दस सालों में नहीं देखी गई थी।

प्रदूषण भी चरम पर
तो वहीं सर्दी के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 312 है जो कि बहुत खराब है तो वहीं The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 350 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 384 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 365 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 371 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली - 389 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 345 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली AQI 355

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं दक्षिण में फिलहाल मौसम साफ रहेगा लेकिन असम-सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है तो वहीं हिमाचल-कश्मीर में आज भी बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications