Delhi Weather: सर्दी का सितम जारी लेकिन कोहरे में मामूली सुधार, जानिए राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली का मौसम (Delhi Temperature Today): कई राज्यों में बूंदा-बांदी संभव है, जिसकी वजह से गलन बढ़ेगी और इसलिए दिल्ली समेत पूरे NCR में Yellow Alert जारी है।

Today Temperature in Delhi (दिल्ली का तापमान), Mausam Ki Jankari: देश की राजधानी दिल्ली -NCR में सर्दी का रौद्र रूप जारी है, हालांकि आज कोहरे में थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन मौसम विभाग ने कहा कि 31 दिसंबर से फिर से शीत लहर और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा और लोगों को कड़कड़ाती सर्दी का सामना करना पड़ेगा इसलिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में मौसम विभाग ने 5 दिन तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है और लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी है।

क्योंकि आज शाम पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होने के आसार नजर आ रहे हैं, जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी दिखेगा, कई राज्यों में बूंदा-बांदी संभव है, जिसकी वजह से गलन बढ़ेगी और इसलिए दिल्ली समेत पूरे NCR में Yellow Alert जारी है। घने कोहरे के कारण दिल्ली जाने वाली 14 ट्रेनें देरी से चल रही हैं तो कई फ्लाइट्स भी अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट उड़ रही हैं, जिसके कारण यात्रियों का परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। आईएमडी ने कहा कि आज सुबह दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड से बचने के लिए आज सुबह लोग सड़कों के किनारे आग तापते भी नजर आए।
आज भी यहां के कई इलाकों में AQI 300 के पार
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आस-पास रह सकता है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ प्रदूषण भी चरम पर है। आज भी यहां के कई इलाकों में AQI 300 के पार है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 398 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 392 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 388 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 386 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली - 387AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 398 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली AQI 358
ये है मापदंड
- शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
- 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
- 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
- 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
- 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
- 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आस-पास रह सकता है लेकिन लोगों को शीतलहर और कोहरे का सामना करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications