Delhi Weather: दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश ने मचाई अफरा-तफरी, मौसम विभाग की भविष्यवाणी भी फिर हुई फेल

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 2 मई को हुई तेज बारिश और आंधी ने एक बार फिर मौसम विभाग की सटीकता पर सवाल खड़े कर दिए। सुबह पांच बजे के करीब शुरू हुई तेज बारिश और तेज हवाओं के बाद विभाग ने येलो अलर्ट को रेड अलर्ट में तब्दील कर दिया, लेकिन तब तक हालात बिगड़ चुके थे।

भारी बारिश और हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और एजेंसियों को रेड अलर्ट की तैयारियों का समय नहीं मिल सका। यह मई महीने में 2009 के बाद दूसरी सबसे ज्यादा एक दिन में दर्ज की गई बारिश रही। सुबह के चार से नौ बजे के बीच राजधानी के कुछ इलाकों में 70 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जबकि हवा की गति कई स्थानों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई।

Delhi Weather

कई जगहों पर पेड़ तक उखड़ गए और सड़कों पर पानी भर गया। वहीं, भारी बारिश के चलते चार लोगों की मौत भी हो गई। बता दें कि मौसम विभाग ने गुरुवार को केवल येलो अलर्ट जारी किया था जिसमें 50 किमी/घंटे तक की हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। लेकिन सुबह अचानक मौसम ने करवट ली, और हालात गंभीर होते चले गए।

लोगों को दफ्तर और बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्योंकि सड़कों पर जलभराव आम हो गया। दिलचस्प बात यह रही कि जनवरी से अप्रैल तक राजधानी में कुल केवल 10.5 मिमी बारिश हुई थी, जबकि 2 मई को ही कुछ घंटों में 77 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई।

तेज बारिश और हवाओं के कारण राजधानी में पंद्रह दिनों के भीतर तापमान में 7 से 10 डिग्री की गिरावट आई है। लोदी रोड पर सुबह 5.15 बजे तापमान 28.2 डिग्री था, जो आधे घंटे में घटकर 20.7 डिग्री रह गया। जाफरपुर कला में यह गिरावट 28.4 से घटकर 19 डिग्री तक पहुंच गई। वहीं, शनिवार 3 मई को भी राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।

शाम या रात में आंधी आ सकती है, जिसकी गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। वहीं, 4 से 8 मई के बीच भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, हालांकि इस दौरान किसी अलर्ट की जरूरत नहीं बताई गई है। तापमान 30 से 37 डिग्री अधिकतम और 22 से 26 डिग्री न्यूनतम रहने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+