Delhi Weather: बारिश से दिल्ली की हवा में हो सकता है सुधार! कल भी छाए रहेंगे बादल
Delhi Weather: दिल्ली में आज शाम हल्की बारिश हुई और निवासियों को उम्मीद है कि बारिश से हाई पॉल्यूशन लेवल में कमी आएगी। एजेंसियों के अनुसार, शांत हवाओं और बादल छाए रहने के कारण आज सुबह शहर की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी के करीब थी। क्षेत्रीय मौसम ऑफिस ने दिल्ली और आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई थी।
पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिक आरके जेना मीणा ने कहा कि दिल्ली पर बादल कल यानी मंगलवार तक बने रहेंगे।

उन्होंने कहा कि मध्य पाकिस्तान पर तीव्र परिसंचरण के कारण बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली पर बादल छा गए। न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है। दिन की शुरुआत तेज हवाओं के साथ हुई और हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।
बारिश से बढ़ेगी ठंड
वहीं, बारिश से दिल्ली-एनसीआर में ठंडक बढ़ने की पूरी संभावना है। सोमवार शाम को हल्की बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बताया जा रहा है पहली दिसंबर तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। वहीं, कोहरा भी छाया रहेगा।
दिल्ली आने वाली 16 उड़ानें डायवर्ट
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि भारी बारिश और बिजली गिरने के कारण राजधानी के हवाई अड्डे पर परिचालन प्रभावित होने के बाद कम से कम 16 उड़ानों को दिल्ली से जयपुर, लखनऊ, अमृतसर और अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications