Delhi mai Aaj Ka Mausam: दिल्ली में पारा पहुंचा 46 डिग्री, हीटवेव की आशंका, Yellow Alert जारी

Delhi Weather Update: जब किसी इलाके में पारा चालीस डिग्री का आंकड़ा पार कर जाता है तब मौसम विभाव हीटवेव का ऐलान करता है, ये हवाएं काफी खतरनाक होती हैं।

 Delhi mai Aaj Ka Mausam

Delhi Weather Forecast Today: इस वक्त देश के मौसम में उलटफेर जारी है, जहां उत्तर भारत में हीटवेव का दौर जारी है वहीं रविवार से साउथ के राज्यों में बारिश ने तंग किया हुआ है । भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली समेत आस-पास के राज्यों में आज भी प्रचंड गर्मी देखने को मिलेगी। आज यहां के कुछ स्थानों पर हीटवेव चल सकती हैं इसलिए उसने यहां पर Yellow Alert जारी किया है। रविवार को दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में पारा 46 डिग्री पहुंच गया था तो वहीं आज भी यहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के ही आस-पास रह सकता है।

आज यहां दिन में आसमान साफ रहेगा और प्रचंड गर्मी पड़ेगी और गर्म हवाएं भी चलेंगी। यहां का न्यूनतम तापमान आज 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। पिछले दिनो आई यहां पर धूल भरी आंधी से यहां की हवा फिर से प्रदूषित हो गई है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 212 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 298 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 234 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 291 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -199 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 176 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 198 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने के आसार हैं।

हीटवेव की आशंका

जहां दिल्ली में मौसम का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में भी हीटवेव की आशंका बनी हुई है और यहां भी अलर्ट जारी है। तो वहीं हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में आज हल्की बारिश के आसार दिख रहे हैं।

24 घंटों के अंदर भारी बारिश की आशंका

जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से लेकर अगले 24 घंटों के अंदर भारी बारिश की आशंका है, जबकि कर्नाटक में आज भी शाम तक भारी बारिश के आसार नजर आ रहे है, जबकि केरल और आंध्रा में भा बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+