Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में कोहरे और कोल्ड वेव का प्रकोप! जानें कब मिलेगी ठंड से राहत? दो दिन बारिश के आसार
Weather News in Hindi: पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने अचानक ही मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। कोहरा और कोल्ड वेव अलग प्रकोप ढाह रहा है। ठंड का यह डबल अटैक लोगों की जीवन चर्या को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। वहीं धुंध कारण ट्रेंने और फ्लाइट्स भी प्रभावित हो रही हैं।
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से पारा बढ़ेगा। इस दौरान न्यूनतम सात डिग्री व अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, कोहरा मध्यम और ठिठुराने वाली शीतलहर का प्रकोप झेलना होगा। मौसम विभाग की मानें तो, सूरज दादा दो-चार दिन तक गायब ही रहने वाले हैं। 31 और एक फरवरी को हल्की बारिश के आसार हैं।

शनिवार को धूप तो रविवार को ठंडी हवा
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को अचानक मौसम ने करवट बदली थी। पूरे दिन सूरज दादा का तेज देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई कडाके की ठंड से राहत की उम्मीद लगाकर बैठ गया। लेकिन, अगले ही दिन सूरज विलुप्त हो गया। कोहरे और कोल्ड वेव ने फिर से अटैक कर दिया। जिसके कारण पूरे दिन बादल छाए रहे जिससे धूप नहीं खिली। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे सप्ताह कोहरा छाने का अनुमान है। दिन में भी धूप खिलने की संभावना कम है।
कोहरे के कारण ट्रेंने और फ्लाइ्स प्रभावित
कोहरे के कारण रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट से 50 विमानों ने देरी से टेक ऑफ किया। वहीं, 40 से अधिक ट्रेंने भी लेट हुईं। जिसके चलते यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय की देरी हुई।
कब खत्म होगा कोहरे का कहर?
मौसम विभाग की मानें तो, अभी एक हफ्ते यानी 7 दिन तक कोहरा और कोल्ढ वेव मिलकर परेशान करने वाले हैं। आशंका है कि दिन चढने के साथ सूरज दादा कुछ राहत दे दें। लेकिन, शाम तक ठंड अपनी स्थिति में वापस लौटती नजर आएगी। शीतलहर उसे और भी ठंडा बना देगी। मौसम विभाग ने 31 और 1 फरवरी को हल्की बारिश की आशंका भी जताई है।












Click it and Unblock the Notifications