Aaj Ka Mausam: मौसम ने बदली करवट! दिल्ली में आज धूप या कोल्ड वेव? कब तक रहेगी राहत? जानें IMD से सारे जवाब

Weather News in Hindi: पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं को मौसम की करवट ने अचानक से छू मंतर कर दिया। शनिवार को खिली हुई धूप ने सर्द मौसम को अचानक राहत देने वाली ऊर्जा में तब्दील कर दिया। शहर में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखी गई और यह 4.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। हालांकि, साफ आसमान और धूप ने बर्फीले ठंड के दिनों से कुछ राहत दी।

इसी कड़ी में मौसम विभाग ने रविवार को लेकर अनुमान लगाया है कि आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की आशंका है। 31 को बारिश के आसार...

मौसम विभाग ने यह भी अनुमान लगाया है कि जनवरी माह का अंत बारिश के साथ होने की संभावना है। यानी कि 31 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के बाद मौसम साफ हो सकता है। मौसम विभाग की मानें तो,अब घने कोहरे से राहत मिल चुकी है। बस देखते ही देखते कोहरे के कहर का अंत होगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख, कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि हवा की स्पीड तेज थी इसलिए कोहरा कम था। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रहेगा और दृश्यता में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि महीने के अंत तक तापमान में गिरावट आ सकती है।31 जनवरी के आसपास शहर पर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ने की संभावना है। हल्की बारिश की संभावना है, इसलिए 31 जनवरी या 1 फरवरी को तापमान थोड़ा गिर सकता है।

27 जनवरी दिल्ली के लिए सबसे गर्म दिन
दिल्ली में शनिवार को इस महीने का सबसे अधिक तापमान भी दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था, जबकि शुक्रवार को 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का दूसरा सबसे अधिक तापमान था। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 और 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, साथ ही सुबह के समय मध्यम से उथला कोहरा छाए रहने की संभावना है।

हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार
इस बीच, हवाओं के कारण हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' से सुधरकर 'बहुत खराब' हो गई। दृश्यता में भी सुधार हुआ। दोपहर 12 बजे AQI 396 था, और शाम 4 बजे तक सुधरकर 357 हो गया। 0 से 500 के पैमाने पर औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 337 था, जो एक दिन पहले 409 था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+