Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Water Cut: दिल्ली में जल संकट! इन 28 इलाकों में पानी की सप्लाई रहेगी ठप, अभी भर लें बाल्टी

Delhi Water Cut Today: राजधानी दिल्ली के लिए गुरुवार यानी 22 जनवरी का दिन भारी रहने वाला है। शहर में बिजली के साथ-साथ पानी का संकट भी गहराने वाला है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, राजधानी के 28 से अधिक बड़े इलाकों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी या बहुत कम दबाव (low pressure) पर होगी।

यह कदम जल बोर्ड के वार्षिक सफाई कार्यक्रम (Annual Flushing Program) के तहत उठाया जा रहा है। नीचे विस्तार से जानिए दिल्ली के किन इलाकों पानी की सप्लाई बाधित रहेगी...

delhi-water-cut-alert-jan-22-full-list-of-28-areas

Delhi Water Supply Disrupted : क्यों काटी जा रही है पानी की सप्लाई?

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, यह व्यवधान अंडरग्राउंड रिजरवॉयर (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की 'फ्लशिंग' (Flushing) के कारण होगा। यह एक नियमित रखरखाव प्रक्रिया है जिसमें जलाशयों में जमा गंदगी, सेडिमेंट और अशुद्धियों को साफ किया जाता है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पानी की गुणवत्ता बनाए रखने और उपभोक्ताओं को बैक्टीरिया-मुक्त स्वच्छ पानी पहुँचाने के लिए यह सफाई अनिवार्य है।

22 जनवरी को प्रभावित होने वाले प्रमुख इलाके

जल बोर्ड की सूची के अनुसार, कल निम्नलिखित 28 इलाकों और उनके आसपास की कॉलोनियों में पानी की किल्लत रहेगी:

  • नांगलोई, रणहोला गांव, मोहन गार्डन, उत्तम नगर, सैनिक एन्क्लेव, मुंडका और पश्चिम विहार (विशेषकर GH-12)।
  • गांव और कॉलोनियां: हिरान कुडना, राजधानी पार्क, मित्रां विलेज, जहांगीरपुरी का हिस्सा, बदुसराय, छावला, कमरुद्दीन नगर और निहाल विहार।
  • अन्य प्रभावित क्षेत्र: बक्करवाला, नांगलोई JJC, ज्वालापुरी (R ब्लॉक), फ्रेंड्स एन्क्लेव, कविता कॉलोनी, विकास नगर, मटियाला, हस्तसाल, दिचाओं कलां, झरोदा गांव, गोपाल नगर, उजवा और दौलतपुर।

DJB Helpline Numbers Water Tanker: टैंकर के लिए हेल्पलाइन नंबर

दिल्ली जल बोर्ड ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए क्षेत्रवार हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, ताकि पानी की किल्लत होने पर निवासी टैंकर मंगवा सकें। किसी भी आपात स्थिति के लिए केंद्रीय नियंत्रण कक्ष (1916) पर संपर्क किया जा सकता है।

इसके अलावा, नांगलोई, मुंडका और निहाल विहार के निवासी 8929088540 या 18001217744 पर कॉल कर सकते हैं। दिचाऊं कलां, झारोदा और सैनिक विहार के लिए 9319282596, विकास नगर और उत्तम नगर के लिए 8527995838 तथा मटियाला और हस्तसाल क्षेत्र के लिए 9650288663 पर संपर्क कर पानी के टैंकर की मांग की जा सकती है।

निवासियों के लिए जरूरी सलाह

पहले से स्टोर करें पानी: जल बोर्ड ने अपील की है कि लोग आज शाम ही अपनी जरूरत के अनुसार पर्याप्त पानी स्टोर कर लें।

मितव्ययी उपयोग: कल के दिन पानी का उपयोग केवल अनिवार्य कार्यों के लिए ही करें।

बिजली कटौती का भी रखें ध्यान: कल दिल्ली के कई हिस्सों में बिजली कटौती भी निर्धारित है, जिससे पानी की मोटर चलाने में भी समस्या आ सकती है।

22 जनवरी को दिल्लीवासियों को 'दोहरी मार' (बिजली और पानी की कटौती) झेलनी पड़ सकती है। जल बोर्ड ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और कहा है कि मेंटेनेंस के बाद सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+