Delhi Water crisis: दिल्ली में टैंकर से पानी चाहिए तो इस नंबर पर करें कॉल, जल मंत्री ने की ये व्यवस्था
आग जैसे झुलसाने वाली दिल्ली की गर्मी में जल संकट गहराता जा रहा है। दिल्ली के कई क्षेत्रों के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। दिल्ली की केजरीवाल सरकार की जल मंत्री आतिशी ने इस जल संकट के लिए हरियाणा द्वारा पानी की सप्लाई कम करने को जिम्मेदार बताया है।
जहां एक ओर आतिशी ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आवश्क पानी जारी करवाने के लिए बाध्य करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाने का ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर आतिशी ने टैंकट के जरिए पानी का सुचारु रूप से वितरण करने के लिए एक कंट्रोल रूप स्थापित करने की योजना बनाई है।

आतिशी ने इसके लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की अध्यक्षता में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करने की बात कही है।
दिल्ली के 11 जल क्षेत्रों में से प्रत्येक में इन कार्यों की देखरेख के लिए एक एसडीएम नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही मंत्री आतिशी ने कहा टैंकरों से पानी की ज़रूरत वाले निवासी 1916 पर संपर्क कर सकते हैं।
दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने गुरुवार को निर्माण स्थलों पर पोर्टेबल पानी के इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि इस नियम का उल्लंघन करने वालों को साइट बंद कर दी जाएगी। कार वॉशिंग सेंटरों पर भी पीने के पानी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है अगर कोई ऐसा करता पकड़ा जाता है तो कार वाशिंग सेंटर को सील कर दिया जाएगा। आतिशी ने ये भी बताया डीपीसीसी के अधिकारी कल से निरीक्षण शुरू करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications