दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का लोगों ने किया विरोध, हिंसा प्रभावित इलाकों में पहुंची थी वो

दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल गुरुवार को हिंसा प्रभावित इलाको की स्थिति का जायजा लेने पहुंचीं। इस दौरान स्वाति मालीवाल को शिव विहार इलाके में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाके में भड़की हिंसा में अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 200 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

दौरे से पहले किया था ट्वीट

हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने से पहले स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अभी सीलमपुर में दिल्ली पुलिस के ज्वॉइंट सीपी से मिले। हम दंगा प्रभावित क्षेत्र में जा रहे हैं। चांदबाग, करावल नगर, मुस्तफाबाद, दयालपुर, भजनपुरा और गोकुलपुरी की गलियों में जा रहे हैं। वहां के लोगों से मिलकर उनकी आपबीती समझेंगे और हर संभव मदद करेंगे।'

सिस्टम में ईमानदारी की जगह नहीं

स्वाती मालीवाल ने इसस पहले दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस एस मुरलीधर के तबादला को लेकर ट्वीट किया था और सिस्टम पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, 'आज केंद्र के मंत्री नेताओं के दिल्ली दंगो को भड़काने के चलते उनपे FIR का ऑर्डर करने वाले जज मुरलीधरन को रातों रात पंजाब तबादला कर दिया गया। अभी तक भड़काऊ भाषण देने वाले नेता को तो सज़ा न मिली, वो चैन की नींद सो रहे हैं। पर जज ही हटा दिए गए। सिस्टम में ईमानदारी की कोई जगह है?' इस ट्वीट में उन्होंने जस्टिस मुरलीधर का तबादला पत्र को भी साझा किया है।

34 लोगों की हुई मौत

34 लोगों की हुई मौत

गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देश की राजधानी दिल्ली में पिछले तीन दिन से जारी हिंसा भले ही थम गई हो, लेकिन अभी भी डर का माहौल बना हुआ है। हिंसा में मरने वालों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। हिंसा प्रभावित गोकुलपुरी के गगन विहार इलाके में आज (गुरुवार) को पुलिस को दो शव मिले। शव जोहरीपुर एक्सटेंशन के पास नाले में पड़े थे। इसी के साथ हिंसा में मरने वालों की संख्‍या 34 हो गई है। आपको बता दें कि इलाके में भारी पुलिसबल तैनात है। पुलिस और सुरक्षाबल लगातार हिंसा प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च निकाल रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+