दिल्ली: 'अधिकारियों को धमका रहे हैं सतर्कता विभाग के अधिकारी', आतिशी बोलीं- फोन पर रिकॉर्ड करें बातचीत
Delhi News: दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने बुधवार को सतर्कता विभाग के अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सतर्कता विभाग के अधिकारी अन्य विभागों में अपने समकक्षों को अवैध आदेश जारी करने के लिए धमकी दे रहे हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर कोई उन्हें डराने की कोशिश या धमकी देता है तो वे उनकी बातचीत रिकॉर्ड कर लें। सतर्कता एवं सेवा विभाग का प्रभार संभाल रहीं आतिशी ने सोमवार को जारी एक आदेश में यह बात कही। हालांकि, सतर्कता विभाग के सूत्रों ने आतिशी के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने इसे दबाव की रणनीति बताया है।

आतिशी ने कहा कि सतर्कता विभाग के अधिकारी अगर अन्य अधिकारियों को धमकाते या डराते या परेशान करते पाए जाएंगे, तो उन अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक और कानूनी दोनों तरह की सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला है कि सतर्कता विभाग के अधिकारी विभिन्न विभागों के अधिकारियों को धमकी, डराने और परेशान कर रहे हैं। जिससे वे अवैध आदेश जारी कर सके।
उन्होंने अपने आदेश में कहा कि यह मेरे संज्ञान में लाया गया है कि सतर्कता विभाग के कुछ अधिकारी अवैध आदेश जारी करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को धमका रहे हैं, डरा रहे हैं और परेशान कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सतर्कता विभाग के कुछ अधिकारी उन्हें बार-बार फोन कर रहे हैं।
कैबिटेने मंत्री आतिशी ने उन अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर उन्हें फोन पर कोई धमकी मिलती है तो वे फोन कॉल रिकॉर्ड करें और रिकॉर्डिंग उनके साथ साझा करें। आदेश में कहा गया है कि यदि अधिकारियों को सतर्कता विभाग में बुलाया जाता है और धमकियां व्यक्तिगत रूप से दी जाती हैं, तो जिस अधिकारी को धमकी दी जा रही है या डराया जा रहा है, उसे अपने फोन रिकॉर्डर पर बातचीत रिकॉर्ड करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications