दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का प्रस्ताव विधानसभा में पास
नई दिल्ली। दिल्ली को पूर्ण राज्य देने का प्रस्ताव सोमवार को दिल्ली विधानसभा ने पास कर दिया है। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का प्रस्ताव लाने के लिए ही विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था। सोमवार को इस प्रस्ताव को दिल्ली विधानसभा ने पास कर दिया है। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार इस प्रस्ताव को स्वीकार करे और दिल्ली के लोगों से किए वादे को निभाये।

केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाता है तो वो खुद लोगों से भाजपा को वोट देने को कहेंगे। केजरीवाल ने कहा कि 2019 के चुनाव के पहले भाजपा दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दे, हम उनको आश्वस्त करते हैं कि दिल्ली का एक-एक वोट उनके लिए जाएगा, हम खुद उनके लिए प्रचार करेंगे लेकिन अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो फिर दिल्ली के लोग भाजपा दिल्ली छोड़ो के साथ इनका स्वागत करेंगे।
केजरीवाल और आप बीते कुछ दिनों से दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को लेकर काफी मुखर हैं। पार्टी का कहना है कि अगर उनकी बात ना सुनी गई तो पूर्ण राज्य की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जाएगा और इसके लिए मुहिम चलाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications