Rahul Gandhi के मेन्स हॉस्टल जाने पर DU सख्त, कहा- ऐसे दौरे गंभीर सुरक्षा चिंता पैदा करते हैं
राहुल गांधी के बॉयज हॉस्टल दौरे पर दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बयान जारी कर अधिकारियों पर सख्ती दिखाई है। डीयू ने अधिकारियों से कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी नए रूप में उभकर आए हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली के बंगाली मार्केट में गोलगप्पे खाने के बाद पुरानी दिल्ली पहुंचकर 'शरबत' पिया था। इसके बाद शुक्रवार (5 मई) को दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस के पोस्ट ग्रेजुएट मेन्स हॉस्टल में छात्रों से मिलने पहुंच गए।
राहुल गांधी को अचानक अपने बीच पाकर छात्र भी एक बार हैरान रह गए। इसके बाद राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत की। राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर बात करते हुए उनके साथ खाना खाया। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं अब इस पूरे मामले पर दिल्ली विश्वविद्यालय का बयान सामने आया है।
Recommended Video
राहुल के दौर से डीयू 'नाराज'!
राहुल गांधी के ऐसे अचानक हॉस्टल दौरे पर दिल्ली विश्वविद्यालय ने सख्ती दिखाई है। अपने बयान में डीयू ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पुरुषों के छात्रावास में "अचानक और अनाधिकृत" दौरान गंभीर सुरक्षा चिंता पैदा करती हैं। इसी के साथ विश्वविद्यालय ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा ना हों।
दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर रजनी अब्बी ने कहा कि हम विश्वविद्यालय को राजनीतिक अखाड़ा नहीं बनाना चाहते हैं। इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।उन्होंने आगे कहा कि हमारी आपत्ति है कि राहुल गांधी ने अनधिकृत रूप से दिल्ली विश्वविद्यालय का दौरा किया। ये कोई पब्लिक प्लेस नहीं है जो आप घूमते-घूमते पहुंचे हैं।
बच्चों को नहीं मिला खाना
उन्होंने कहा कि आप (राहुल गांधी) लंच के समय पहुंचे, उस दौरान सिर्फ 75 लोगों के लिए खाना बनता है, कभी-कभी 5-7 लोग ज्यादा पहुंच जाते हैं, लेकिन आप आते हैं और वहां आने वाली भीड़ के साथ, जो छात्र भी नहीं हैं, सारी स्थिति को हाईजैक कर लेते हैं। वे बाहरी हैं। यह ठीक नहीं है कि इससे छात्रावास के छात्रों को परेशानी होती है। छात्रों ने लिखित शिकायत की है कि उन्हें खाना नहीं मिला।
राहुल गांधी की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए रजनी अब्बी ने कहा कि उन्होंने डीयू कैंपस में किसी से अनुमति तक नहीं ली है। उन्हें कम से कम प्रॉक्टर के कार्यालय को सूचित करना चाहिए। आपके पास Z+ सुरक्षा है। अगर गलती से कुछ हो जाता है तो कौन जिम्मेदार होगा?
मुखर्जी नगर भी पहुंचे थे राहुल गांधी
मालूम हो कि अमेरिका जाने से पहले राहुल गांधी ने भी एक साल के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में पढ़ाई की थी। शुक्रवार को दोपहर दो बजे के बाद राहुल गांधी हॉस्टल पहुंचे थे, जहां करीब एक घंटा छात्रों के साथ बिताया। इससे पहले पिछले महीने राहुल गांधी ने दिल्ली के मुखर्जी नगर में UPSC और SSC एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों से भी बात की थी।












Click it and Unblock the Notifications