Delhi: हैदरपुर बादली में निर्माणाधीन मेट्रो की शटरिंग का हिस्सा गिरा,एक घायल , मौके पर पहुंची पुलिस

दिल्ली में निर्माणाधीन मेट्रो स्थल पर हादसा सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हैदरपुर बादली में जिस जगह पर मेट्रो का काम चल रहा है वहां पर एक कार के ऊपर शटरिंग का एक हिस्सा गिर गया

metro

दिल्ली में निर्माणाधीन मेट्रो स्थल पर हादसा सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हैदरपुर बादली में जिस जगह पर मेट्रो का काम चल रहा है वहां पर एक कार के ऊपर शटरिंग का एक हिस्सा गिर गया, जिसकी वजह से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस के अनुसार घायल व्यक्ति को वहां से निकाला गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि जिस जगह पर निर्माण का काम चल रहा था वहां शटरिंग का एक हिस्सा कार के ऊपर गिर गया। शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि शटरिंग को हटाने का काम हो रहा था, इसी दौरान आउटर रिंग रोड की ओर से आ रही कार जोकि पीतमपुरा की ओर जा रही थी उसपर शटरिंग का एक हिस्सा गिर गया। पुलिस ने बताया कि शटरिंग में लकड़ के पटरों का इस्तेमाल किया जाता है, इसी को हटाने का काम चल रहा था। डीएमआरसी के अधिकारियों को जब घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को जरूरी मदद मुहैया कराई। अधिकारी ने कहा कि मामले की हम विस्तृत जांच कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+