Delhi: ग्रेटर कैलाश के नर्सिंग होम में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, दो महिलाओं की मौत
दिल्ली के ग्रेटर ग्रेटर कैलाश II के ई ब्लॉक में स्थित सीनियर सिटीजन केयर होम में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 13 लोगों को बचा लिया गया है।

Delhi Fire News: खबर देश की राजधानी दिल्ली से है। यहां ग्रेटर ग्रेटर कैलाश II के ई ब्लॉक में स्थित सीनियर सिटीजन केयर होम में भीषण आग लग गई। सीनियर सिटीजन केयर होम में आग लगने हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने में जुट गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, 13 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
अभी तक की जानकारी के मुताबिक, दिल्ली फायर सर्विस को सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर सूचना मिली कि ग्रेटर कैलाश II के ई ब्लॉक में स्थित सीनियर सिटीजन केयर होम में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़िया मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए दक्षिण दिल्ली की पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि इस घटना में 2 महिला की मृत्यु हुई है।
उन्होंने बताया कि 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है, जिसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जितने लोगों को बचाया गया है उनमें वरिष्ठ नागरिक हैं और उनके अटेंडेंट भी हैं। तो वहीं, फायर ब्रिगेड और पुलिस के अधिकारी अब आग लगने के कारणों की जांच कर रहे है कि आग कैसे लगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग में झुलकर जिन दो महिलाओं की मौत हुई है उनकी उम्र 92 और 82 साल बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications