दिल्ली में बाढ़ लेकिन पानी की किल्लत से परेशान राजधानी, आज कैसा रहेगा मौसम?
यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से 3 वॉटर ट्रीटमेंटट प्लांट को बंद कर दिया या है, जिसकी वजह से 20 से ज्यादा इलाकों में पानी की समस्या हो सकती है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को यमुना में जल स्तर बढ़ने की वजह से बंद किया गया है जैसे ही जलस्तर कम होगा इसे शुरू कर दिया जाएगा। इसकी वजह से कुछ इलाकों में पानी की समस्या हो सकती है।
पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से लगातार बारिश हो रही है उसकी वजह से दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। दिल्ली के कई इलाको में जलभराव की वजह से सामान्य जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस बीच शनिवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी करके लोगों से अपील की है कि वह इन रास्तों से होकर ना गुजरें।

दिल्ली में कई जगहों पर जलभराव है और कई जगहों पर पेड़ टूटकर सड़क पर गिरे हैं, ऐसे में लोगों को असुविधा ना हो इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवायजरी जारी की गई है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्वीट करके एडवायजरी जारी की गई है, जिसमे कहा या है कि खान मार्केट, तीन मूर्ती चौराहा, जीजीआर-पीडीआर, ए प्वाइंट से डब्ल्यू प्वाइंट, कमला एक्सप्रेस बिल्डिंग, एंड्रयू गंज, खानपुर टी प्वाइंट, भैरो मार्ग पर अंडर रेलवे ब्रिज से होकर ना गुजरें, यहां जलभराव की स्थिति है।
इन इलाकों मे शनिवार को हुई बारिश की वजह से जलभराव है। इन इलाकों में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तुगलक रोड पर पेड़ उखड़ डाने से गाड़ियों का आवागमन प्रभावित हुआ है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से कहा गया है कि शाम को बारिश की वजह से सड़क पर पानी भर गया है, पेड़ टूट गए हैं। लोगों को सुझाव दिया जाता है कि वह अपनी यात्रा को इस लिहाज से प्लान करें कि उन्हें कोई दिक्कत ना हो। बता दें कि दिल्ली में कई इलाकों में जलभराव है। जिस तरह से हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा गया है उसकी वजह से स्थिति और खराब हुई है।
यमुना का जल स्तर शनिवार को 1 बजे 207.27 मीटर दर्ज किया गया है। जबकि दोपहर 12 बजे यह 207.38 मीटर था। शुक्रवार को यह 207.98 मीटर था। इस बीच मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि दिल्ली में अगले 4-5 दिन तक गरज के साथ बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications