होली को लेकर दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ें जरूर
नई दिल्ली, मार्च 16। शुक्रवार को होली के मौके पर राजधानी दिल्ली को लेकर पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली के ज्वॉइंट सीपी ट्रैफिक विवेक किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि 18 मार्च को होली के दिन हुड़दंग करने वाले लोगों पर हमारी खास नजर रहेगी। इसके लिए सभी प्रमुख सड़कों और चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। साथ ही ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह नियम तोड़ना पड़ सकता है भारी
सड़कों पर बिना हेलमेट निकलने वालों, दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इनका चालान काटकर इन पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस की ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी बताया गया है कि होली के त्योहार को देखते हुए #दिल्ली_ट्रैफिक_पुलिस की अपील है कि, लोग सौहार्द के साथ होली का त्योहार मनाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें, अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और किसी भी तरह की अनहोनी से बचें। इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर- 112 पर कॉल करें
आगामी होली के त्योहार को देखते हुए #दिल्ली_ट्रैफिक_पुलिस की अपील है कि, लोग सौहार्द के साथ होली का त्योहार मनाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें, अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और किसी भी तरह की अनहोनी से बचें।
— Delhi Police (@DelhiPolice) March 15, 2022
इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर- 112 पर कॉल करें#Holi@CPDelhi@dtptraffic pic.twitter.com/VaOopA4kLF












Click it and Unblock the Notifications