Traffic Alert: दिल्ली से गाजियाबद की ओर जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Traffic Alert: दिल्ली से गाजियाबद की ओर जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली, 06 अक्टूबर: अगर आप दिल्ली से गाजियाबाद की ओर जा रहे हैं, या गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जा रहे है तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक एडवाइजरी करते हुए बताया है कि किसानों के प्रदर्शन और एयर फोर्स डे पर गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस में होने वाली परेड को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि यूपी गेट और गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक काफी धीमी गति से चल रहे है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि दिल्ली से गाजियाबाद और गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा कि दिल्ली से गाजियाबाद आने वाले यातायात को अक्षरधाम सेतु से नोएडा और विकास मार्ग से गाजियाबाद की तरफ मोड़ा गया है। रोड नंबर-57ए पर यातायात को शाहदरा, आनंद विहार और गाजियाबाद के लिए हसनपुर करकरी मोड़ की ओर कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने ट्वीट में कहा कि गाजीपुर चौराहे से आनंद विहार, रोड नंबर 56 के रास्ते भोपुरा बॉर्डर गाजियाबाद, मुर्गा मंडी चौराहे से डॉ हेडगेवार मार्ग और फिर नाला रोड से यूपी गेट गाजियाबाद के लिए मार्ग परिवर्तन किया गया है।
वहीं, दूसरी तरफ गाजियाबाद हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में होने वाली परेड और रिहर्सल को लेकर एयरफोर्स की ओर जाने वाली 6 सड़कों पर डायर्जन लागू है। यह डायवर्जन सुबह 5 बजे शुरू हो गया है और रिहर्सल खत्म होने के बाद यानी दोपहर तक लागू रहेगा। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे डायवर्जन देखकर ही घर से निकलें। चूंकि शुक्रवार को वायु सेना अपनी 89वीं वर्षगांठ मनाएगी। इसके लिए बुधवार और शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। इसके साथ ही वाहन चालक असुविधा होने पर ट्रैफिक हेल्प लाइन नं.-9643322904 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
जानिए कहां-कहां रहेगा डायवर्जन
-एलिवेटेड रोड पूरी तरह से सामान्य यातायात के लिए बंद किया जाएगा।
-वजीराबाद रोड से भोपुरा होते हुए जा रहे छोटे वाहनों को करन गेट चौकी से जीटी रोड होकर मोहन नगर की तरफ निकाला जाएगा।
-लोनी की तरफ आने वाले बड़े वाहनों को पाइप लाइन रोड मुरादनगर से निकाला जाएगा।
-मोहन नगर से एयरफोर्स रोड पर किसी भी वाहन को एंट्री नहीं मिलेगी।
-इसके अलावा राजनगर एक्सटेंशन रोटरी से नागद्वार होकर आने वाले ट्रैफिक को एयर फोर्स गोल चक्कर की तरफ आने नहीं दिया जाएगा।
-राजनगर एक्सटेंशन से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को मेरठ तिराहे से मोहननगर और फिर करन गेट गोलचक्कर से निकाला जाएगा।
-इसके अलावा दिल्ली तरफ जाने वाले सभी वाहनों को एच-9 से होकर जाने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications