Delhi Today News 19 March: एमसीडी पेश करेगी बजट, आज दिल्ली में क्या-क्या होने वाला है पढ़ें खास खबरें?

Delhi Today News 19 March: अगर आप दिल्ली में रहते हैं या यहां की खबरों पर नजर रखते हैं, तो यह अपडेट आपके लिए है। जानिए आज दिल्ली में क्या कुछ खास होने वाला है।

आज दिल्ली के मौसम में न्यूनतम तापमान 17.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31.14 सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

delhi-today

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का बजट सदन में पास किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न मदों में राशि बढ़ाने के साथ-साथ कम भी की जा सकती हैं। नेता सदन मुकेश गोयल की ओर से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करने की संभावना है।

बाहरी रिंग रोड पर लाल किले को सलीमगढ़ से जोड़ने वाले ऐतिहासिक मंगी ब्रिज को भारी वाहनों के कारण नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ब्रिज की सुरक्षा के लिए हाइट बैरियर लगाएगा।

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) मानसून से पहले जलभराव की समस्या को लेकर एक्शन मोड में हैं। वह बुधवार को दयाल सिंह कॉलेज के पास डीटीसी बस डिपो परिसर में सुनहरी नाले का निरीक्षण करेंगी।

दिल्ली-एनसीआर के बिल्डरों और बैंकों के बीच गठजोड़ के कारण हजारों फ्लैट खरीदारों के दर्द पर सुप्रीम कोर्ट ने मरहम लगाया है। कोर्ट ने घर खरीदारों और निवेशकों की मेहनत की गाढ़ी कमाई ठगने वाले बिल्डरों व बैंकों के गठजोड़ की जांच करने के लिए सीबीआई से रोडमैप तलब किया है।

दिल्ली टुडे में आज इतना ही आगे की खबरें पढ़ने के लिए पेज पर बने रहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+