Delhi Today: कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम, रामनवमी को देखते हुए पुलिस अलर्ट, जानिए दिल्ली में आज क्या है खास?

Delhi Today: आज 6 अप्रैल को पूरे दिन दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है? रामनवमी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने का क्या है विशेष इंतजाम। चलिए जानते हैं आज की दिल्ली की सभी बड़ी खबर।

Delhi Today

दिल्ली का मौसम और AQI रिपोर्ट - 6 अप्रैल 2025

आज दिल्ली में औसत तापमान- 26.00°C
न्यूनतम तापमान: 20.00°C
अधिकतम तापमान: 39.00°C

आज का मौसम: आकाश साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 11 अप्रैल तक दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने वाली है।

ये भी पढ़ें Delhi Mayor Election: BJP से मेयर की रेस में सबसे आगे कौन? दिल्ली की सत्ता में आने के बाद क्यों बढ़ी उम्मीद?

वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में

सोमवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार शनिवार को, एअर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 161 है।

दिल्ली पुलिस अलर्ट

आज देशभर में रामनवमी का पावन त्योहार मनाया जा रहा है। इस पावन पर्व के अवसर पर दिल्ली में खास इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली के कई मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। वहीं कई इलाकों में रामनवमी की जुलूस भी निकाली जाएगी। इसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड में हैं। दिल्ली पुलिस उपद्रवियों पर विशेष नजर बनाई हुई है।

ये भी पढ़ें Delhi: बढ़ाई 57% फीस, अब और 25 फीसदी की तैयारी, प्राइवेट स्कूल की मनमानी के खिलाफ पेरेंट्स का हल्ला बोल

निजी स्कूलों के फीस वृद्धि पर सरकार सख्त

दिल्ली में मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से की जा रही फीस बढ़ोतरी पर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। शिक्षा विभाग ने कहा है कि कुछ निजी स्कूलों द्वारा पिछले कई वर्षों से अनुचित और अत्यधिक फीस वृद्धि की जा रही है, जिससे मध्यम और निम्न आय वर्ग के अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। अब सरकार ने इसको लेकर उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है।

वाटर पार्क में बड़ा हादसा

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक वाटर पार्क में रोलर कोस्टर से गिरकर 24 वर्षीय एक लड़क की मौत हो गई। पुलिस ने एक बयान में बताया कि मृतक की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है। घटना गुरुवार को हुई थी।पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, महिला के ईएनटी से रक्तस्राव हो रहा था, दाहिने पैर पर घाव था, बाएं पैर पर घाव था तथा दाहिने हाथ और बाएं घुटने पर कई खरोंचें थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+