Delhi Today: दिल्ली में होली की धूम, हुड़दंगियों पर पुलिस की विशेष नजर, जानिए दिल्ली में आज क्या है खास?

Delhi Today: आज 14 मार्च है देशभर में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। दिल्ली में भी होली की धूम है। इसको लेकर दिल्ली में प्रशासन ने कई तरह की पाबंदियां लगाई है। चलिए जानते हैं आज की दिल्ली की सभी बड़ी खबर।

Delhi Today

होली को लेकर प्रशासन अलर्ट

देशभर के साथ आज दिल्ली में भी बड़े धूम-धाम के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है। दिल्ली में आज सुबह से ही लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दे रहे हैं। वहीं होली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। दूसरी ओर दिल्ली के सभी अस्पतालों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं पुलिस प्रशासन हुड़दंगियों पर नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें Happy Holi Poems 2025: 'अवध में नाचे राम तो ब्रज में झूमे श्याम', अपनों को भेजें ये संदेश

होली के दिन मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव

होली के दिन (14 मार्च) को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 2:30 PM तक सभी लाइनों पर बंद रहेगी। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के साथ ही पूरे दिल्ली में मेट्रो की सेवा होली के दिन दोपहर के 2:30 PM से शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

दिल्ली में ड्राई डे

होली के त्योहार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज पूरे दिल्ली में ड्राई डे घोषित किया गया है। आज दिल्ली में शराब की दुकान बंद रहेगी। देशी के साथ ही अंग्रेजी शराब की दुकानों पर ये प्रतिबंध लागू होंगे।

दिल्ली CMO को मिला आधिकारिक X हैंडल का कंट्रोल

दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय को उसका आधिकारिक X हैंडल का कंट्रोल मिल चुका है। CMO ने X पोस्ट कर कहा कि, हम दिल्लीवासियों को सूचित करना चाहते हैं कि पूर्ववर्ती सरकार ने @CMODelhi हैंडल सही तरीके से नहीं सौंपा था। एक्स के नियमों के तहत अब यह हैंडल मुख्यमंत्री कार्यालय के नियंत्रण में आ गया है। अब यहां से मुख्यमंत्री कार्यालय की जरूरी जानकारी साझा की जाएगी।

ये भी पढ़ें Holi 2025: भगवान राम के ससुराल में 14 को नहीं 15 मार्च को होली, मां सीता से जुड़ा है खास कारण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+